विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 | Vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen

Vishwakarma Shram Samman Yojana : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार सिर्जित करने के लिए कई सारी योजनाएं चलायी जा रही है, जिससे बेरोजगार नागरिक अपना खुद का रोजगार चालू कर सके सरकार द्वारा बहुत से ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाये जा रहे है, ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना चलायी जा रही है जिसका नाम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना है|इस योजना से अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं दस्तकारों को कौशल वृद्धि हेतु 06 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमे सफल प्रशिक्षण उपरांत ट्रेड से सम्बंधित ,आधुनिकतम तकनीकी पर आधारित उन्नत किस्म की टूल किट वितरित की जाती है| आप इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हो, क्या पात्रता है, कौन कौन से दस्तावेज चाहिए सारी जानकारी आज के इस आर्टिकल में हम आपको बनाते वाले है आपको आर्टिकल को पूरा पढना है :-

इसे भी पढ़े :- बिना जन सेवा केंद्र जाएँ निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाये मात्र 15 रुपये में

Vishwakarma Shram Samman Yojana Highlights

आर्टिकल का नाम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के नागरिक
लाभ 6 दिन का नि:शुक्ल प्रशिक्षण सफल प्रशिक्षण उपरान्त सम्बंधित ट्रेड की टूल किट और आर्थिक सहायता राशि
ऑनलाइन आवेदन करें Click Here | विडियो देखें
आवेदन की स्थिति देखें Click Here
ऑफिसियल वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in

Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023 उद्देश्य

योजना का उद्देश्य प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पारम्परिक कारीगर जैसे बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री एवं हस्तशिल्पियों जैसे मजदूर आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने व्यापार को आगे नही बढ़ा पाते| इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री जैसे पारंपरिक कारोबारियों तथा हस्तशिल्प की कला को प्रोत्साहित करना और अपने व्यापार में आगें बढ़ाना हेतु विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की शुरुआत की, जिसमें पात्र लाभार्थियों के कौशल को और निखारने के लिए 06 दिन का नि:शुक्ल ट्रेनिंग दी जाती है| सफल प्रशिक्षण उपरांत ट्रेड से सम्बंधित,आधुनिकतम तकनीकी पर आधारित उन्नत किस्म की टूल किट दी जाती है|

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए|
  • शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है (आप पढ़े लिखे नही है तब भी आप आवेदन कर सकते है)
  • पिछले 2 वर्षों में आवेदक ने केंद्र सरकार या राज्य सरकार से टूलकिट के संबंध में कोई लाभ प्राप्त नहीं किया है
  • आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केवल एक बार ही योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। परिवार का अर्थ पत्ति एवं पत्नी से है।
  • योजना के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाना है
  • योजनान्तर्गत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं होगा | योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसे व्यक्ति भी पात्र होगे जो परम्परागत करीगरी करने वाली जाति से भिन्न हो | ऐसे आवेदको को परंपरागत करीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप मे ग्राम प्रधान,अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका/नगर निगम द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें :- पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना क्या है, कैसे लाभ उठाये

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Group Follow Me

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन के लिए दस्तावेज

  • फोटो
  • हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक/कैसिल चेक(DBT ट्रान्सफर हेतु)
  • आधार कार्ड/वोटर कार्ड/निवास प्रमाण प्रमाणपत्र/ बिजिली का बिल/ राशन कार्ड/किरायानामा
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एक परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र जो फॉर्म ऑनलाइन करने समय प्रिंट करना है|

Vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen 2023

  • सबसे पहले आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर आना होगा|
  • इसके बाद आपको Login पर आना है फिर आपको आवेदक लॉग इन पर क्लिक करना है|
vishwakarma Shram Samman yojana
vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen 2023
  • इसके बाद आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करना है|
  • उसके बाद आपके सामने इस तरह का पेज ओपन हो जायेगा आपको योजना का नाम सेलेक्ट करना है और नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, जिला आदि जानकारी भरनी है और Submit बटन पर क्लिक करना है|
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 | Vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen
  • फॉर्म Submit करने के बाद आपको एक User Name और Password मिल जायेगा|
  • इसके बाद आपको अपना User Name और Password डालकर Login करना है पहली बार लॉग इन करने पर आपको अपना पासवर्ड चेंज करना है, और दुबारा से नये पासवर्ड के साथ लॉग इन करना है|
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 | Vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen
  • लॉग इन करने के बाद आपका ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जायेगा, जिसमे आपको व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, जाति, पता, आदि तथा बैंक विवरण भरना है और Submit बटन पर क्लिक करने फॉर्म को सबमिट कर देना है|
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 | Vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen
  • इसके बाद आपको 5- परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण पत्र पर क्लिक करना है| इस तरह का प्रमाण पत्र आ जायेगा जिसका आपको प्रिंट आउट निकल लेना है और ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, वार्ड के सदस्य के हस्ताक्षर और मुहर लगाकर आपको इस फॉर्म को अपलोड करना है|
  • इसके बाद आपको 2- दस्तावेज अपलोड करें पर क्लिक करना है और अपने सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करने है|
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 | Vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको Final Submission बटन पर क्लिक करने है आपके सामने फॉर्म कर Preview आ जायेगा अपनी जानकारी के चेक करना है अगर कोई गलती है तो Edit पर क्लिक करके Correction कर सकते हो, अगर आपका फॉर्म सही है तो आप Submit बटन पर क्लिक करें|
  • इस तरह आप विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है|

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?

  • सबसे पहले आपको विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर आना होगा|
  • इसके बाद आपको Login पर आना है फिर आपको आवेदक लॉग इन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको आवेदन स्थिति में आवेदन संख्या डालकर अपने आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना है|
  • इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है|
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2023 | Vishwakarma Shram Samman yojana Registration Kaise Karen

इसे भी पढ़े :

>> वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है, कैसे आवेदन करें, पात्रता, दस्तावेज

>> निराश्रित महिला पेंशन योजना क्या है, कैसे आवेदन करें, पात्रता, दस्तावेज

>> दिव्यांग पेशन योजना क्या है, कैसे आवेदन करें, पात्रता, दस्तावेज

Share Post

Leave a Comment

error: Content is protected !!