PAN Aadhaar Link Status Check 2026 :- नमस्कार दोस्तों, यदि आपने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आवेदन किया है या आपको यह पता नहीं है कि आपका PAN-Aadhaar लिंक है या नहीं, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर यह सुविधा उपलब्ध है।
कई लोगों को लगता है कि आधार-पैन लिंक करने का अनुरोध जमा करने के बाद दोनों दस्तावेज अपने आप लिंक हो जाते हैं, लेकिन कई बार आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है। इसलिए यह जांचना जरूरी है कि आपका PAN आधार से सफलतापूर्वक लिंक हुआ है या नहीं। इस लेख में हम आपको PAN Aadhaar Link Status Check करने का आसान तरीका, जरूरी जानकारी और स्टेटस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें विस्तार से बताएंगे।
PAN Aadhaar Link Status 2026 – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| योजना / प्रक्रिया का नाम | PAN Aadhaar Link Status |
| विषय का प्रकार | दस्तावेज |
| संबंधित विभाग | आयकर विभाग (Income Tax Department) |
| सेवा का माध्यम | Income Tax e-Filing Portal |
| स्टेटस चेक करने का तरीका | ऑनलाइन |
| आवश्यक जानकारी | PAN Number और Aadhaar Number |
| आधिकारिक वेबसाइट | incometax.gov.in |
PAN को Aadhaar से लिंक करना क्यों जरूरी है?
लागू नियमों के तहत जिन व्यक्तियों के लिए PAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य है, उनके लिए यह प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण है। यदि अनिवार्य होने के बावजूद आपका PAN आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपका PAN निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है।
इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे:
- आयकर रिफंड प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।
- कुछ वित्तीय और बैंकिंग सेवाओं में दिक्कत आ सकती है।
- आयकर से संबंधित कार्यों में समस्या हो सकती है।
- PAN का उपयोग करने वाली कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हालांकि, कुछ श्रेणियों के लोगों को लागू नियमों के अनुसार PAN-Aadhaar लिंकिंग से छूट मिल सकती है। इसलिए अपनी स्थिति की पुष्टि आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर करें।
PAN Aadhaar Link Status Check कैसे करें?
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Quick Links सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको Link Aadhaar/View Status का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको View Status के विकल्प पर क्लिक करना है !

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना PAN Number और Aadhaar Number दर्ज करना होगा।
- दोनों जानकारी सही-सही भरने के बाद View Link Aadhaar Status के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब यदि आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड पहले से ही आपस मे लिंक है, तो कुछ इस प्रकार का मेसेज दिखेगा Your PAN is already linked to given Aadhaar

- यदि आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड आपस में लिंक नहीं है तो इस प्रकार का मेसेज दिखेगा PAN not linked with Aadhaar. Please click on Link aadhaar link to link your Aadhaar with PAN

- यदि आपका आधार कार्ड किसी अन्य पैन कार्ड से लिंक होगा तो इस प्रकास का मेसेज दिखेगा Your Aadhaar Number is already Linked to some other PAN

- अब आपकी स्क्रीन पर PAN-Aadhaar लिंकिंग का स्टेटस दिखाई देगा।
- इस तरह आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से PAN Aadhaar Link Status चेक कर सकते हैं।
Important Links
निष्कर्ष
इस प्रकार दोस्तों, यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपका PAN कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PAN और Aadhaar Number की मदद से कुछ ही मिनटों में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Latest Post :-
- PAN Aadhaar Link Status Check 2026: PAN कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, घर बैठे 2 मिनट में ऐसे चेक करें

- PMAY Status Check With Aadhaar 2026: आधार कार्ड से पीएम आवास योजना 2.0 का स्टेटस कैसे चेक करें?

- Check Vidhwa Pension Status Online – यूपी विधवा पेंशन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें 2025

- यूपी के बजीफा का पैसा लगाना शुरू जल्दी चेक करें | UP Scholarship Payment Status Check

- Rojgar Sangam Me Job Apply Kaise Kare : रोजगार संगम में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें 2026

- वृद्धा पेंशन का पैसा आज 18 सितम्बर को भेजी गया – UP Vridha Pension 18 September Update











