Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 (ऑनलाइन आवेदन) महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जाने

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 :- केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है ऐसी ही एक योजना महिला सम्मान बचत पत्र योजना है, जो महिलाओं के लिए शुरु गयी है | महिलाओं को लाभ पहुंचाने को ध्यान ने रखते हुए केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट घोषणा करते समय Mahila Samman Bachat Patra Yojana की शुरुआत की है | यह योजना महिलाओं के लिए एक लाभकारी योजना है |

अगर आप भी Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 के बारे में जानना चाहते है और इस योजना का लाभ उठाना चाहती है, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े | इस आर्टिकल में महिला सम्मान योजना क्या है, पात्रता, दस्तावेज, खाता कैसे खुलवाए सभी जानकारी इस लेख में बताई गई है इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें :-

सरकार ने महिलाओं एवं लड़कियों को पैसा जमा करने के लिए बढ़िया ब्याज दर वाली नई स्कीम “Mahila Samman Bachat Patra Yojana” शुरू की है | इसमें आपको किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस FD से ज्यादा ब्याज मिलता है और टैक्स में भी छूट दी जाती है | इसका खाता कैसे खुलेगा तथा ब्याज दर कितनी मिलेगी सभी जानकारी नीचे बताई गई है |

Also Read :-

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 Overview

योजना का नामMahila Samman Bachat Patra Yojana
श्रेणी केंद्र सरकार योजना
घोषणा की गयी वित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा
लाभार्थी देश की महिलाएं और लड़कियां
उद्देश्यमहिलाओं और लड़कियों को बचत पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लंच होगी

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है ?

इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 के दौरान महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 की थी | इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं व लड़की को 2 लाख रुपये की बचत पर 7.5% ब्याज मिलेगा |

इस Mahila Samman Bachat Yojana के माध्यम से महिलाएं 2 साल के लिए कम से कम 1000 रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये तक अकाउंट में जमा कर सकती है | 2 साल तक आपका पैसा जमा रहता है और 2 साल के बाद आपकी पूरी जमा और ब्याज के साथ इकट्ठा पैसा वापस मिल जाता है |

31 मार्च 2025 तक कभी भी इसका अकाउंट खुलवाया जा सकता है और ज्यादा ब्याज दर का फायदा उठाया जा सकता है | अकाउंट खुलवाते समय ही पूरा पैसा एक साथ जमा करना पड़ता है |

महिला सम्मान बचत पत्र योजना पात्रता

  • इस योजना के लिए केवल महिलाएं या लड़कियों इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है |
  • योजना में आवेदन के लिए उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए |
  • परिवार की आय 7 लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिए |
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं और लड़कियां पात्र होगी |

खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए |

  • खाता खोलने का फॉर्म (Post Office से मिलेगा)
  • रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

5 लाख महिलाओं ने खाता खुलवाया

इस योजना में महिलाओं ने हाथों हाथ लिया है | योजना के शुरुआत होने के 2 महीने के भीतर इस योजना में करीब 5 लाख महिलाओं ने निवेश किया है | मई के अंत तक इस योजना में कुल 3,636 करोड़ रुपये का निवेश हो चूका था | निवेश करने वाली महिलाओं ने औसतन 73,000 रुपये से ज्यादा का निवेश इस योजना में क्या है | अब बैंकों को इस योजना के तहत खाता खोलने की इजाजत देने से निवेश बढने की उम्मीद है |

Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 (ऑनलाइन आवेदन) महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जाने

क्या जरूरत पड़ने पर पैसा निकाल सकते है ?

  • जी हाँ अकाउंट खुलवाने की तिथि से 1 साल पुरे होने के बाद अप अपनी शुरुआत में जमा किये गये पैसा का 40% तक निकाल सकते है |
  • कुछ अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में भी अकाउंट के बीच में बदं कराने की अनुमति है, जैसे कि खाताधारक महिला या लडकी की मृत्यु होने के कारण, गंभीर बीमारी होने के कारण या अभिभावक की मृत्यु हो जाने पर ऐसी इस्थिति में अकाउंट बीच में बंद करने पर भी ब्याज 7.5% के हिसाब से मिलेगा |
  • अकाउंट खुलवाने के 6 महीने बाद आप जब चाहे बिना कारण के भी अकाउंट को बीच में भी बंद करा सकते है | लेकिन बिना किसी अनिवार्य कारण के खाता बंद कराने पर ब्याज में 2% की कटौती यानि 5.5% की दर से ब्याज मिलेगा |

महत्वपूर्ण लिंक

Post Office Savings SchemesCLICK HERE
DOWNLOAD NOTIFICATIONCLICK HERE
DOWNLOAD FORMCLICK HERE
Telegram LinkJoin Telegram Channel

How to Apply for Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खाता खुलवाने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस में जाना होगा | पोस्ट ऑफिस में आपको महिला सम्मान योजना का फॉर्म मिल जायेगा जिसमे पूछी गयी जानकारी को भरे और आवश्यक दस्तावेज लगाकर पोस्ट ऑफिस में जमा करें इसके बाद आपको तुरंत ही इस योजना के अंर्तगत खाता खुल जायेगा | आपको आपके अकाउंट में धनराशि जमा कर देनी है | इस तरह से आप इस योजना का अकाउंट खुलवा सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

महिला सम्मान बचत योजना का खाता खुलवाने के लिए महिला खुद आवेदन दे सकती है या नाबालिग लड़की की ओर से अभिभावक आवेदन दे सकता है | योजना का खाता खुलवाने के लिए आधार और पैन कार्ड होना जरुरी है |

महिला सम्मान बचत योजना में महिला न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 2 लाख का निवेश कर सकती है | धनराशि को आपको एकमुश्त जमा करना है |

महिला सम्मान बचत योजना में सालाना 7.5 फीसदी तक ब्याज दिया जाता है | हर तीन महीने के बाद खाते में ब्याज आता है | दो लाख रुपये निवेश करने पर दो साल बाद 2.32 लाख रुपये मिलेगें |

महिला सम्मान बचत योजना में एक से अधिक खाते खुलवाए जा सकते है | दूसरा खाता खुलवाने के लिए तीन महीने का अन्तराल अनिवार्य है |

Share Post

Leave a Comment

error: Content is protected !!