Samuhik Vivah Online Registration UP :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के तहत बड़ा तोहफा दिया है अब शादी में मदद के तौर पर मिलने वाली राशि को ₹51,000 से बढाकर ₹100,000 रुपये कर दिया गया है ! यह खुशखबरी उन सभी परिवारों के लिए है जो गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर है और अपनी बटियों की शादी सामूहिक रूप में करना चाहते है !
यदि आप भी इस योजना के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें ! हम आपको बताएगें कि कैसे आप CM Samuhik Vivah Yojana Avedan आवेदन कर सकते है, पात्रता, दस्तावेज आदि जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक बताई गयी है जिससे आप भी आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकें इस लेख के अंत में हम आपको डायरेक्ट लिंक भी प्रदान करेगें !
Samuhik Vivah Online Registration UP Overview
| लेख का नाम | Samuhik Vivah Online Registration UP |
| लेख का प्रकार | सरकारी योजना |
| राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना |
| योजना का उद्देश्य | आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| लाभ | 1 लाख रुपये |
| माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रक्रिया | इस लेख को अंत तक पढ़ें |
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय और जरूरतमंद परवारों की बेटियों की शादी को सम्मानपूर्वक तरीके से कराना है इस योजना से ऐसे माता-पिता को राहत मिलती है जो आर्थीक तंगी की बजह से अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहे है ! सरकार की मदद से बेटियों की शादी बिना किसी बोझ और चिंता के इस योजना का लाभ प्राप्त कर की जा सकेगी !
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में क्या क्या मिलेगा ?
इस योजना के तहत सरकार द्वारा 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है इसमे से ₹75,000 नगद कन्या के बैंक खाते में जायेगें और ₹10,000 सामान (कपडें, बर्तन, उपहार आदि) और ₹15,000 रुपये आयोजन के खर्च के लिए दिए जायेगें ! इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से व्यक्तिगत शादी करने वाली सामान्य जाति की कन्याओं को 20 हजार सहायता मिलेगी !
Samuhik Vivah Online Registration UP – पात्रता
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Samuhik Vivah Yojana Online Registration) का लाभ उठाने के लिए कुछ आवश्यक योग्यता एवं शर्ते तय किये है, जिसके आधार पर जोड़ों को इस योजना का लाभ प्राप्त किया जायेगा, जो निम्नलिखित है !
- कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होना चाहिए !
- कन्या के अभिभावक निराश्रित निर्धन तथा जरूरतमंद हो !
- आवेदक के परिवार में वार्षिक आय 200000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए !
- विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री कि आयु शादी को तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा वर की आयु भी विवाह की तिथि को 21 वर्ष की आयु पूर्ण हो गयी हो !
- वर और वधु की आयु की पुष्टि के लिए स्कुल शैक्षिक रिकॉर्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, आधार कार्ड मान्य होगें !
- कन्या अविवाहित हो अथवा विधवा परित्यक्ता / तलाकशुदा जिसका क़ानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह किया जाना हो !
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा !
- विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, एसी कन्याओं जो स्वाम दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी !
Samuhik Vivah Online Registration UP – दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या व वर की पासपोर्ट साइज़ फोटो
- कन्या व वर का आधार कार्ड
- विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति
- परित्यक्ता / तलाकशुदा होने की स्थिति में कोर्ट के आदेश की प्रति
- कन्या का बैंक पासबुक की प्रति
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana
यदि आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने चाहते है तो नीचे बताये गये स्टेप को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है :-
- सबसे पहले आपको Samuhik Vivah Yojana की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है !
- अब आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है !

- इसके बाद आपको सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आ जायेगा !

- अब आपको “आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे” पर क्लिक करना है !
- फिर आपके सामने न्यू टैब खुलकर आ जायेगा !

- अब आवेदिका पुत्री (बालिग़ कन्या / एवं महिला) का आधार कार्ड और नाम, जन्मतिधि, मोबाइल नंबर दर्ज कर Verify बटन पर क्लिक करना है !
- इसके बाद आपके सामने पूरा आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा !
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर फॉर्म को सबमिट करें !
- इस तरह आप सामूहिक विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है !
Samuhik Vivah – Direct Link
| Official Website | Click Here |
| Direct Link – Samuhik Vivah Yojana Online Apply 2025 | Click Here |
| आवेदन पत्र संशोधन करें | Click Here |
| विवाह प्रमाण पत्र प्रिंट करें | Click Here |
Latest Post :
- वृद्धा पेंशन का पैसा आज 18 सितम्बर को भेजी गया – UP Vridha Pension 18 September Update

- यूपी वृद्धावस्था पेंशन की पहली किस्त जारी, 65.28 लाख बुजुर्गों के खातों में भेजे ₹3000 | UP Vridha Pension New Update

- वृद्धा पेंशन का पैसा आज 17 सितम्बर को भेजी गया – UP Vridha Pension Kab Aayegi

- यूपी के बजीफा का पैसा लगाना शुरू जल्दी चेक करें | UP Scholarship Payment Status Check

- आज 16 सितम्बर को यूपी की वृद्धा पेंशन इन जनपदों में भेजी गयी – Old Age Pension Payment New Update

- आज 15 सितम्बर को यूपी की वृद्धा पेंशन इन जनपदों में भेजी गयी – Today Old Age Pension Send Bank Account













